छोटा परिवार, खुशहाल भविष्य: शाहपुर अस्पताल से दिया गया जागरूकता का संदेश

--Advertisement--

विश्व जनसंख्या दिवस पर शाहपुर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन अपनाने का दिया संदेश

शाहपुर  –  कोहली 

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल शाहपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर ने की।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वरिंदर बलौरिया ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या किसी भी देश के विकास में बड़ी चुनौती है।

इसके कारण गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ता दबाव, पर्यावरणीय समस्याएं तथा संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियां सामने आती हैं।

उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व की जनसंख्या लगभग 806 करोड़ तथा भारत की जनसंख्या 146 करोड़ के करीब है।

भारत जनसंख्या के मामले में विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने लोगों से छोटे परिवार की अवधारणा अपनाने और परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों का उपयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न साधनों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी से परिवार नियोजन अपनाने तथा समाज में इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...