छात्रों ने हासिल की उपकरणों के इस्तेमाल एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी

--Advertisement--

Image

नाहन 12 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 14वीं बटालियन, आरआरसी नालागढ़ ने आज जिला सिरमौर के संगडाह उप मंडल के भूस्खलन संवेदनशील व बाढ़ संभावित क्षेत्र का दौरा किया।

इसके पश्चात, बटालियन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व राजकिय डिग्री कॉलेज संगडाह के सहयोग से राजकिय डिग्री कॉलेज संगडाह में आपदा के दौरान खोज एवं बचाव कार्य में इस्तेमाल आने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों, लाइफबोट्स, कंक्रीट कटर, वुड कटर एवं इसके साथ ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई और कॉलेज के लगभग 250 छात्रों को उपकरणों के इस्तेमाल एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर तहसीलदार संगडाह श्री राजीव राँटा, राजकिय डिग्री कॉलेज संगडाह से प्रिंसिपल डॉ देवराज शर्मा , जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर से अरविंद चौहान व भूपेंद्र सिंह व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के असिस्टेंट कमांडेंट सागर सिंह पाल, निरिक्षक अमर उजैन, उप-निरिक्षक आनंद, उप-निरिक्षक गोविंद मिणा व 27 अन्य प्रतिनिधि व मिनी सचिवालय संगडाह, राजकिय डिग्री कॉलेज संगडाह के स्टाफ मेम्बर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...