
पिता का आरोप चेट से तंग आकर बेटी ने छत से लगाई छ्लांग।
मंडी – डोली चौहान
बल्ह थाना क्षेत्र के तहत रति में एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की बजह छत से गिरना बताया गया है।
वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी व्यक्ति ( वनरक्षक) को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक युवती की पहचान हीरामणि पुत्री हरि सिंह गांव छमार डाकघर मोहागी तहसील बाली चौकी जिला मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी जेबीटी की ट्रेनिंग कर रही थी। तथा वर्तमान में रति रोड स्थित एक किराये के कमरे में रह रही थी।
गत वीरवार रात 9 बजे के करीब मकान मालिक ने फोन के माध्यम से यह मिली थी कि आपकी बेटी लैंटर/छत से गिर गई है। तथा उसे जख्मी हालत में उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया है।
जब मैं परिवार सहित मेडिकल नेरचौक पहुंचा तो इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है थी। वहीं जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां एक हेलमेट और स्कूटी की चाबी पाई गई। जबकि मेरी बेटी के पास कोई स्कूटी नहीं थी।
जब मकान मालिक ने हेलमेट को देखा तो बताया कि तीसरी मंजिल में हेमराज नाम का व्यक्ति किराएदार रहता है जो वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड तैनात है। हेलमेट उसी का है।
वहीं मृतका का फोन खंगालने पर यह बात भी सामने आई की हेमराज और मृतका की आपस मे फोन पर चेट होती थी।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उनकी बेटी को तंग कर उसपर कोई दबाव डाल रहा था । तथा चेट से तंग आकर बेटी ने छत से छलांग लगाई है ।
मृतिका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को दाहसंस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की पुष्टि डीएसपी मंडी देवराज ने की है।
