चोर के साथ मोए-मोए! चोरी किए फोन की इंस्टाग्राम पर बिक्री, पुलिस ने ग्राहक बन कर धरा

--Advertisement--

पुलिस ने तीन दिनों में सुलझाया लाखों की चोरी का मामला, आरोपी तीन दिन पुलिस रिमांड पर

हिमखबर डेस्क

गत शनिवार को नादौन के एक मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी की घटना को नादौन पुलिस ने मात्र तीन दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन को हिरासत में लेकर बुधवार को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी देते हुए डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल का एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला था। इस फोटो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपी से फोन खरीदने के लिए संपर्क किया।

जब आरोपी चंडीगढ़ से फोन बेचने के लिए नादौन बस अड्डा पर पहुंचा, तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शनिवार को  चोरी करने के इरादे से चंडीगढ़ से नादौन आया था। शनिवार रात करीब 1:30 बजे उसने दवाइयों की दुकान के ताले तोड़े परंतु उसे वहां कुछ नहीं मिला।

इसके बाद उसने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और अन्य सामान चुराया और बैग में भरकर पैदल ही बस अड्डा पहुंच गया। सुबह एक शेयरिंग कैब से वह पूरा सामान लेकर चंडीगढ़ पहुंच गया।

आरोपी की पहचान अर्जुन के तौर पर हुई है। वह नादौन के साथ लगते भड़ोली क्षेत्र का रहने वाला है। और चंडीगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है।

थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा के बोल

थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि आरोपी से चोरी किए गए सामान की रिकवरी की जाएगी। वही, डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...