चोरों के हौसले हुए बुलंद, वार्ड नंबर 4 में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ मे चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं और पुलिस का डर तो ना के बराबर ही दिखाई देता है। ताजा मामला नालागढ़ के वार्ड नंबर 4 का है, जहां पर किराए के मकान में रह रहे राजेश शर्मा के कमरे को चोरों ने दिनदहाड़े ही लूट लिया। राजेश शर्मा ने बताया कि चोरों ने घर में रखे गहने और नगदी जो कि लगभग दो लाख के आसपास की है पर हाथ साफ कर दिया और रफूचक्कर हो गए।

चोरों ने इस घटना को अंजाम तब दिया जब राजेश शर्मा व उसकी पत्नी अपने कमरे से कंपनी नौकरी के लिए चले गए, जिसके बाद चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया और बाद में कमरे को कुंडी लगाकर वहां से चले गए। इसकी जानकारी उन्हें तब लगी जब उन्होंने अपने पड़ोस में रह रही महिला को कमरे में जाकर देखने को कहा जिसके बाद वह कंपनी से छुट्टी लेकर कमरे में आए और आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था जब उसने गहने और नकदी देखी तो वह भी वहां से गायब थी।

जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नालागढ़ को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है, फिलहाल पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...