
कांगड़ा – राजीव जसवाल
कांगड़ा चैस क्लब 14-15 अगस्त को डीएवी कॉलेज कांगड़ा में चैस प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। जिसमें 21000 की नगद राशि का इनाम दिया जाएगा और साथ में सभी वर्गों के पहले तीन स्थानों के लिए ट्रॉफी भी दी जाएगी ।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को कांगड़ा चैस क्लब मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेगा। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी, जिसमें ओपन कैटेगरी और अंडर 15 कैटेगरी होगा। यह जानकारी कांगड़ा चैस क्लब के सचिव दीपक चुघ ने दी है।
