चूड़धार यात्रा के दौरान भटकी भारतीय मूल की अमेरिकन महिलाएं, चीता ने किया रेस्क्यू

--Advertisement--

संगड़ाह, 11 मई – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश की चूड़धार चोटी की यात्रा के दौरान जंगल में भटकी अमेरिका मूल की दो विदेशी महिलाओं को शनिवार तड़के रेस्क्यू कर लिया गया है।

हिमाचल के सिरमौर प्रशासन की दखल पर एसडीआरएफ, पुलिस व मेडिकल टीम की मदद से भारतीय वायु सेना (IAF) के चीता हेलीकॉप्टर से विदेशी महिलाओं को घाटी के तीसरी नामक स्थान से  रेस्क्यू किया गया। महिलाओं की लिफ्ट करने के बाद हेलीकॉप्टर ने सीधे ही चंडीगढ़ की उड़ान भरी।

ये महिलाएं रात भर घने जंगल में ही फंसी हुई थी। इसी बीच,सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा में अमेरिका के दूतावास को भी सूचित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल की यह महिलाएं अमेरिका की सिटीजन है। पुलिस के मुताबिक रिचा अभय व सोनिया रत्न  शुक्रवार को यात्रा पर निकली थी। यात्रा शुरू करने से पहले ही एक महिला सोनिया रत्न को स्पाइनल इंजरी थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी।

चढ़ाई के दौरान महिला की तबीयत खराब हुई। इसके बाद वो तीसरी के समीप जंगल में फंस गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नौहराधार पुलिस चौकी को महिलाओं के फंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को दी गई।

प्रशासन ने तुरंत ही तीन टीमें गठित कर मौके के लिए रवाना की। संगड़ाह के एसडीएम सुनील कैथ, डीएसपी मुकेश कुमार व तहसीलदार भी बेस कैंप तक पहुंचे थे। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने की वजह से महिलाओं को एयरलिफ्ट नहीं किया गया, लिहाजा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वायुसेवा के हेलीकॉप्टर चिता के माध्यम से महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

डीएसपी मुकेश कुमार व एसडीएम सुनील कैथ के बोल

उधर, डीएसपी मुकेश कुमार व एसडीएम सुनील कैथ ने बताया कि इन दिनों भारी संख्या में श्रदालु चूड़धार यात्रा पर जा रहे है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा पर जाने से पहले प्रशासन को सुचना दी जाए।

वहीं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा के लिए केवल मुख्य रास्ते पर ही सफर करें। रात के समय यात्रा से परहेज किया जाना चाहिए। यात्रा से पहले मेडिकल चैकअप अवश्य होना चाहिए ताकि यात्रा में किसी प्रकार का जोखिम न हो।

सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा के बोल

उधर, सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेस्क्यू के बाद महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेजा गया। उपचार को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। बता दे कि चूड़धार चोटी की अधिकतम ऊंचाई करीब 12 हजार फुट की है। इस स्थान पर शिव भगवान की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...