चुनाव दृष्टिपत्र के लिए आम जनता से सुझाव लेगी भाजपा : डॉ सिकंदर

--Advertisement--

Image

गोल्डन विजन डॉक्युमेंट के लिए आम आदमी से जुड़ेगी भाजपा

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला, भाजपा चुनाव दृष्टिपत्र समिति की बैठक दीपकमल चक्कर में हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव दृष्टिपत्र कमेटी के अध्यक्ष प्रो (डॉ) सिकंदर कुमार ने की।

उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव दृष्टिपत्र के लिए सुझाव एकत्र करने के लिए वेब पोर्टल बनाया जाएगा। यह पोर्टल पार्टी और आम जनता के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा।

उन्होंने कहा कि हम समिति के सदस्यों के लिए एक व्हाट्स एप ग्रुप बना रहे हैं जिसमें सदस्यों द्वारा प्राप्त सभी सुझावों को पोस्ट किया जाएगा।

समिति विभिन्न राजनीतिक दलों के दृष्टिपत्र का आंकलन करने के लिए 12 सदस्यीय उपसमिति भी बनाएगी। हम सभी जिलों व 68 विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव लेंगे।

समिति सभी राजनीतिक दलों और मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे विभिन्न राज्यों के पूर्व दृष्टिपत्र का भी अध्ययन करेगी। यह एक व्यापक राजनीतिक अध्ययन होगा जो हमारे चुनाव दृष्टिपत्र को एक अत्यंत सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

प्रो सिकंदर कुमार ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों को कार्य वितरण संसदीय, जिला व मण्डलवार दिया जायेगा।

भाजपा सभी मंडलों में सुझाव पेटियां भी लगाएगी और इस अभियान की गति को तेज करने के लिए मंडल स्तर पर 8 से 10 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी।अभियान का नाम भाजपा चुनाव दृष्टिपत्र समिति आपके द्वार होगा।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों जैसे मजदूर, शिल्पकार, व्यवसायी, ओबीसी, एससी, एसटी, कर्मचारी, महिला, सेब उत्पादक, टैक्सी यूनियन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शिक्षाविद, पूर्व सैनिक और अन्य की बैठक भाजपा मुख्यालय में होगी। हम समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेंगे।

सिकंदर ने कहा कि इसी तरह की समिति संसदीय, जिला और मंडल स्तर पर गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा चुनाव दृष्टिपत्र विशेष होगा और इसे गोल्डन दृष्टिपत्र के रूप में जाना जाएगा।

जब एक आम आदमी किसी राजनीतिक दल का दृष्टिपत्र बनाने में शामिल होता है तो परिणाम अविश्वसनीय होता है। यह विजन दस्तावेज आम आदमी का विजन दस्तावेज होगा।

ये रहे मौजूद 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री ठाकुर महिंदर सिंह, सुखराम चौधरी, डॉ राजीव सहजल, विधायक डॉ राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा, सदस्य डेजी ठाकुर, रशीमधर सूद, चंद्रमोहन ठाकुर, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, घनश्याम शर्मा उमेश दत्त, जे एस राणा, के आर भारती, बिहारी लाल शर्मा, खुशीराम बलनाथा, और के सी अग्निहोत्री ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...

मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: दोस्तों के साथ घूमने गए पंजाब की युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  लुधियाना के एक युवक की मनाली यात्रा के...