चुनाव आयोग के तुगलकी फरमान से 3 महीने सभी विकास कार्य ठप, चुनाव आयोग को फिर दिखाई आँखे – एन के पंडित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता एन के पंडित ने चुनाव आयोग पर मार्च से जून तक चुनाव करवाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप जड़ा है की चुनाव आयोग के तुगलकी फरमान से पुरे देश में मार्च से जून तक सभी विकास कार्य ठप हो जायेंगे !

एन के पंडित ने चुनाव आयोग से सवाल करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एक दिन में पुरे देश में बैल्ट पेपर से चुनाव क्यों नहीं करा सकता उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव का सपना देखने वाले मोदी और चुनाव आयोग में दम है तो पुरे देश में एक दिन में ही बैल्ट पेपर से चुनाव कराकर देख ले !

पंडित ने कहा कि चुनाव आयोग और मोदी के इस खेल को जनता अच्छी तरह समझती है और 3 महीने ई वी एम के इस खेल से चुनाव आयोग केवल बीजेपी कि मदद कर रहा है !

एन के पंडित ने कहा कि इस बार 400 पार नहीं बीजेपी कि 400 सीटों पर हार होगी और बीजेपी 200 से कम निपट जाएगी क्योंकि महँगाई बेरोजगारी ही बीजेपी की हार का कारण बनेगी ! उन्होंने कहा कि बेरोजगारों कि मदद करना ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य उदेश्य है !

उन्होंने बीजेपी को याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी वो दिन भूल गयी जब बीजेपी को पुरे देश में मात्र 2 ही सीटें मिली थी और मोदी को आखिर किस बात का घमंड है अभी तक मोदी कांग्रेस का 450 सीटें जितने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ! पंडित ने बीजेपी और मोदी को सलाह देते हुए कहा है कि सत्ता का नशा उतरते देर नहीं लगती क्योंकि नशा ज्यादा देर नहीं रहता चाहे सत्ता का हो या शराब का !

मण्डी सदर कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार ब्रांड फायर प्रवक्ता एन के पंडित ने कहा कि इलेक्ट्रोल बॉन्ड ही मोदी सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है उन्होंने बीजेपी से पूछा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनी और अन्य कंपनियों ने बीजेपी को इतना भारी भरकम चंदा क्यों दिया इस पर बीजेपी को देश कि जनता को जबाब देना होगा कि बीजेपी को चंदा देने पर इनको कितने कॉन्ट्रैक्ट मिले !

एन के पंडित ने कहा कि हिमाचल में पूरी कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी चारों सीटें जीतकर बीजेपी को चित करेगी उन्होंने कहा की अब सुखू सरकार 1500 रूपये महिलाओं को देने के बाद जल्दी ही प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री विजली का तोहफा देने वाली है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...