चीफ आफ् डिफ़ेंस स्टाफ् श्री विपिन लक्ष्मण सिंह रावत के लिए रखी गई मौन सभा

--Advertisement--

Image

मौन सभा आयोजित करके दी गई देश के सपूत विपिन रावत को श्रद्धांजलि, शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगाI

चम्बा- भूषण गुरुंग

पूर्व भारतीय सेना अध्यक्ष एवं चीफ ऑफ डिफ़ेंस स्टाफ श्री विपिन लक्षमण सिंह रावत को आज सारा भारतवर्ष नम आँखों से याद कर रहा है I उनका वायुयान दुर्घटना में अचानक चले जाना सचमुच में पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है I आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संधी में भी देश के इस महान शूरवीर को याद किया गया I कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी पर इकट्ठा किया गया तथा चीफ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ श्री बिपिन रावत की जीवनी का परिचय दिया गया I

प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह के द्वारा संपूर्ण जीवन की उपलब्धियों के बारे में बच्चों को बताया गया I अपने सेवा काल में उन्होंने किस तरह भारतवर्ष का पूरे विश्व भर में नाम रोशन किया, इसकी जानकारी भी दी गई I अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया I पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश आज़ाद ने सभी बच्चों को उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही I

उन्होंने बताया कि उनकी तरह आप सभी विद्यार्थी भी संघर्ष से अपने जीवन को सफल बना सकते हैं तथा भारतवर्ष का नाम सपूर्ण विश्व में गौरवान्वित कर सकते हैं I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...