चिता पर रखी लाश को उठा ले गई पुलिस, शमशानघाट में हड़कंप

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गोहर बाजार के शमशानघाट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां चिता पर जलाने के लिए रखे शव को पुलिस कब्जे में लेने के लिए आ पहुंची।

दरअसल, गोहर क्षेत्र के कंडोल गांव की 44 वर्षीय निवेदिता गुप्ता ने आज सुबह अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पेशे से शिक्षिका थी और इनके पति अजय गुप्ता जल शक्ति विभाग में बतौर सहायक अभियंता कार्यरत हैं।

परिवार के लोगों को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने मायका पक्ष को सूचित किया। मायका पक्ष ने मौके पर आकर देखा तो किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं जताया। इसके बाद अर्थी सजाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए गोहर स्थित श्मशान घाट लाया गया।

शव को जलाने के लिए चिता पर रख दिया था और आग लगाने की तैयारी चल ही रही थी कि इतने में पुलिस वहां पहुंच गई और अंतिम संस्कार को रोक दिया गया। कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है इसके बाद पुलिस चिता पर रखे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की बहन ने इस संदर्भ में ऑनलाइन शिकायत की थी, जिसके बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश उपाध्याय खुद मौके पर गए हैं और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...