चिट्टे का कारोबार करने वाले का सामाजिक बहिष्कार, सूचना देने वालों को 25 हजार का इनाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मनाली के उझी घाटी के पलचान गांव में युवा पीढ़ी को चिट्टा जैसे घातक नशे से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

पलचान ग्राम विकास समिति ने एक बैठक के दौरान फैसला लिया है कि गांव में चिट्टा का सेवन और बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

ग्राम समिति ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति चिट्टा का सेवन करता है या बिक्री में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे समाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ेगा।

ऐसे व्यक्ति को गांव के किसी भी सामाजिक कार्यक्रम या समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उसे गांव के लोगों का सहयोग व समर्थन नहीं मिलेगा।

समिति के प्रधान विक्रांत ठाकुर और देवी सिंह ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

साथ ही, चिट्टा के कारोबार की सूचना देने वाले को समिति की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि पलचान गांव में चिट्टा जैसी नशे की लत पर रोक लगेगी और गांव का वातावरण स्वस्थ रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...