चिट्टा और चरस के साथ पुलिस ने धर दबोचे तीन

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे 21 पर सलापड़ पुल के समीप सलापड़ पुलिस चौकी की टीम ने तीन व्यक्तियों को चिटृटा और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सलापड़ पुलिस चौकी की टीम सलापड़ पुल के समीप गश्त कर रही थी, इस दौरान टीम ने शक के आधार पर बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय उदय ठाकुर, 27 वर्षीय आदित्य और 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की तलाशी ली गई तो उनके कब्जा से 0.17 ग्राम चिट्टा और 3.62 ग्राम चरस बरामद की।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले तीन व्यक्तियों को चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...