चिंतपूर्णी में तेज रफ़्तार कार ने 5 श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, फरार

--Advertisement--

ऊना, 12 जून – अमित शर्मा 

चिंतपूर्णी बाजार में एक कार चालक सड़क किनारे जा रहे पांच श्रद्धालुओं को टक्कर मार मौके से फरार हो गया। हादसे में सभी घायलों का चिंतपूर्णी अस्पताल में उपचार जारी है।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि ओम प्रकाश शर्मा निवासी राजस्थान अपनी पत्नी प्रेम लता शर्मा, बेटे समर जानावत व देवर कैलाश शर्मा के साथ चिंतपूर्णी मंदिर से माथा टेककर पैदल वापिस जा रहे थे।

बाजार में पहुंचने पर एक कार चालक बडी तेज रफ्तारी से आया और ओम प्रकाश शर्मा, प्रेमलता शर्मा व समर जानावत के साथ-साथ आगे चल रहे दो श्रद्धालु विकास कुमार व सचिन गुप्ता को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।

हादसे में सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डीएसपी अंब वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान निवासी कैलाश शर्मा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को क्वार्टर में ले गया दरिंदा…फिर जबरन किया गलत काम, अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा

हिमखबर डेस्क रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (किन्नौर...

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जेसीबी चलाकर किया तालाब निर्माण का शुभारंभ

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक...