अंडर 14 टूर्नामेंट में नगाली की टीम ने दो ट्रॉफियों पर किया कब्जा

--Advertisement--

अंडर 14 टूर्नामेंट में नगाली की टीम ने दो ट्रॉफियों पर किया कब्जा।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

अंडर 14 लड़कों के जोनल स्तरीय टूर्नामेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो ट्रॉफियों पर कब्जा किया।

शेरपुर में आयोजित खेल आयोजन में बेहतरीन मार्च पास्ट का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की वहीं बेडमिंटन के फ़ाइनल में डलहौजी की टीम को एक तरफा मुकाबले में सीधे सेटों में हराकर ट्रॉफी जीती।

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के कर कमलों द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में भी एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें फूलमालाएं पहना कर सभी खिलाड़ियों और कोच अविनेश टंडन और उत्तम शास्त्री को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने बेहतरीन प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस जीत का श्रेय विशेष रूप से डी पी ई अविनेश टंडन को देते हुए सभी अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी।

इस अवसर पर सभी बच्चे और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...