हिमाचल: सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल बना हत्यारा, भाभी को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

बिलासपुर, 12 जून – सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश में महिला की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बिलासपुर जिला के उपमंडल घुमारवीं का है।

यहां पंचायत डंगार के सौग गांव के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने भाभी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

घटना सोमवार सुबह 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। 55 वर्षीय रोशनी देवी पशुशाला में भैंस का दूध निकाल रही थी।

इसी दौरान महिला के देवर ने पीछे से उस पर दराट से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तरवाड़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। जानकारी है कि कुछ दिनों पहले ही आरोपी को प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन मिली थी।

वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल व उप अधीक्षक चंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने घटनास्थल पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...