चालक की लापरवाही से हादसा, पति की मौत, पत्नी घायल

--Advertisement--

चालक की लापरवाही से हादसा…पति की मौत, पत्नी घायल

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के झाकड़ी इलाके में गानवी के समीप चालक की लापरवाही से बोलेरो कैम्पर बैक होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। घायलों में मृतक की पत्नी भी शामिल है। दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतक की पहचान राम लाल (48) निवासी मोलागी के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी राधा देवी (48) और चालक अर्जुन (34) चोटिल हैं। मंगलवार देर शाम हुए इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कैम्पर (HP 25A-1850) कोटलु ज्यूरी से मोलागी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में दम्पति समेत चार लोग सवार थे। इनमें मोलागी निवासी राम लाल (48), राधादेवी (42) पत्नी राम लाल, चालक अर्जुन (34) और बगड़ू राम (43) शामिल थे।

दरअसल, रामलाल ने घर का काम लगाया था और इसके लिए रेत के कट्टे बोलेरो कैम्पर में लाद कर लाये जा रहे थे। बोलेरो जब गानवी के पास पहुंची तो चढ़ाई में बोलेरो आगे नहीं बढ़ पा रही थी और अचानक बैक होने लगी। तभी बोलेरो में सवार बगड़ू राम पिछले टायर पर पत्थर रखने के लिए बोलेरो से उतर गया। लेकिन बोलेरो तेजी से बैक हुई और वह सड़क से करीब 70 मीटर नीचे गानवी खड्ड में जा गिरी।

इस दुर्घटना में राम लाल की मौके पर मौत हो गई व राधा देवी और चालक अर्जुन को चोटें आईं है। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि यह दुर्घटना चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के बोल

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इस हादसे को लेकर आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...