‘चलो चंबा अभियान’ का हिस्सा होगी रैली ऑफ वैली – अपूर्व देवगन

--Advertisement--

चंबा से शुरू होकर कश्मीर घाटी तक 1100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी रैली ऑफ वैली, उपायुक्त ने रैली ऑफ चंबा और रैली ऑफ वैली का स्पोर्ट्स इवेंट किया लांच, अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करना है ‘चलो चंबा अभियान’ का  उद्देश्य

चंबा, 25 अप्रैल – भूषण गुरुंग

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने ‘चलो चंबा अभियान’ के तहत रैली ऑफ चंबा और नये आयोजन रैली ऑफ वैली के अंतर्गत  इस वर्ष आयोजित होने वाली मोटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आज अपने कार्यालय कक्ष से स्पोर्ट्स इवेंट लांच किया।

उपायुक्त ने बताया कि ‘चलो चंबा अभियान’ के तहत रैली ऑफ चंबा के साथ नये आयोजन रैली ऑफ वैली को इस बार अभियान का हिस्सा बनाया गया है।

रैली ऑफ वैली मोटर स्पोर्ट्स में  एडवेंचर  टीएसडी (टाइम स्पीड डिस्टेंस) के रूप में होगी। यह देश की सबसे बड़ी मोटर स्पोर्ट्स रैली होगी और चंबा से शुरू होकर कश्मीर घाटी तक लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ।

रैली में सभी प्रकार के रेसिंग वाहन हिस्सा ले सकेंगे। रैली का आयोजन 14 से 18 जून तक किया जायेगा। रैली के सफल आयोजन में चंबा मोटर स्पोर्ट्स क्लब व अजलान रेसिंग और ऑटो 365 रेसिंग का विशेष सहयोग रहेगा।

अपूर्व देवगन ने बताया कि रैली ऑफ चंबा का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसमें पूर्व निर्धारित  कार एवं मोटरबाइक प्रतिस्पर्धाऐं आयोजित होंगी ।

यहां खास बात यह है कि ज़िला में अनछुए पर्यटन स्थलों  को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने के लिए चंबा ज़िला प्रशासन ने पहल करते हुए ‘चलो चंबा अभियान’ शुरू किया है। स्थानीय कला, क्राफ्ट और क्यूज़ीन के साथ वन्यजीवों के संरक्षण से संबंधित कार्यों को चलो चंबा अभियान का हिस्सा बनाया गया है ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा सहित चंबा मोटर स्पोर्ट्स क्लब, अजलान रेसिंग और ऑटो  365 से दिवाकर कालिया, तौफीक मुगल, रिहेन भारद्वाज उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...