चलती बस से गिरा हरियाणा रोडवेज का चालक घायल, पांच सवारियां भी चोटिल

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा 

कालका-शिमला एनएच पर जाबली के समीप हरियाणा रोडवेज की चलती बस का चालक दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरा गया। बस पहाड़ से टकरा गई।

गनीमत रही कि बस में सवार अधिकतर लोग सुरक्षित हैं जबकि चालक समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एनएच पर हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस कालका से शिमला से जा रही थी। जाबली में एचपीएल कंपनी के तीखे मोड़ के समीप बस चालक का दरवाजा खुल गया। दरवाजे को बंद करते समय चालक ही सड़क पर गिर गया। चालक के सड़क पर गिरने से बस मोड़ पर होने के कारण पहाड़ से जा टकराई।

इस हादसे में चालक को काफी चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और एनएच पेट्रोलिंग टीम को दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक कपिल देव और अन्य लोगों को इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस में 42 सवारियां थीं जिन्हें गंतव्य की ओर भेजा गया।

थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना के बाद कर्मियों को मौके पर भेजा गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...