चलती बस का दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरी युवती, PGI रैफ़र

--Advertisement--

सोलन, 27 मार्च – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में निजी बस का दरवाजा खुलने से सफर कर रही युवती के सड़क पर गिरने का मामला सामने आया है। बस नालागढ़ से बद्दी जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक बाग़वानियाँ के समीप पहुंचते ही अचानक बस का दरवाजा खुल गया। युवती चलती बस से नीचे सड़क पर गिर गई।

मिली जानकारी के मुताबिक चालक ने बस नहीं रोकी। घायल युवती को नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रैफ़र किया गया।

मानपुरा पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवती की पहचान निशा कुमारी (21)  निवासी चंबा के रूप में हुई है।

डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि निजी बस से युवती के गिरने का मामला सामने आया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...