चम्बा मेडिकल कॉलेज में ईसीजी बंद होने से भटक रहे मरीज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों के ईसीजी नहीं किए जा रहे हैं। इस वजह से मरीज काफी परेशान हैं।

मरीजों को ईसीजी करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के ईसीजी के लिए अलग से ईसीजी केंद्र बनाया गया है। यहां पिछले कुछ दिन से ईसीजी नहीं किए जा रहे हैं। मरीज ईसीजी करवाने के लिए भटक रहे हैं।

हृदय और छाती दर्द वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ सबसे पहले ईसीजी करवाने का परामर्श देते हैं।

हृदय रोग से लेकर अन्य बीमारियों के इलाज के दौरान भी विशेषज्ञ मरीजों को ईसीजी करवाने का परामर्श देते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को ईसीजी करवाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जो टेस्ट मरीजों का अस्पताल में मुफ्त होता है, उसे करवाने के लिए मरीजों को पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।

अनु कुमार, निवासी साहो के बोल

मेडिकल कॉलेज चंबा में माता दाखिल हैं। चिकित्सक ने ईसीजी के लिए लिखा है। माता चौथी मंजिल में उपचाराधीन हैं, लेकिन ईसीजी कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब है, अभी ईसीजी नहीं हो सकता है।

गोरखी देवी, निवासी राजनगर के बोल

मेडिकल कॉलेज में ईसीजी के लिए एक ही केंद्र बनाया गया है। इसमें एक मशीन के जरिये ईसीजी किए जाते हैं। यदि व्यवस्था ठप हो जाए तो मरीजों के लिए ईसीजी करवाना काफी मुश्किल हो जाता है। अस्पताल में दो केंद्र ईसीजी के होने चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...