चम्बा में खड्ड में डूबे दो युवक, एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी; किराये के कमरे रहते थे दोनों

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मंगला पंचायत की ओड़रा खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना सुबह 11:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौके पर पहुंच स्थिति को भांपते हुए तुरंत सुल्तानपुर पुलिस चौकी, अग्निशमन विभाग को अवगत करवाया। मौके पर पहुंची टीमों ने ग्रामीणों संग मिल कर खड्ड में डूबे युवकों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन आरंभ किया।

जिसमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी की पहचान नितेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा के रूप में हुई है। जबकि, दूसरा युवक लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग लगातार जुटे हुए हैं।

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह 11:00 बजे चुराह उपमंडल के चांजू गांव के दो युवक नितेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा और अंकू मंगला पंचायत की ओड़रा खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे।

पानी की गहराई का सही अनुमान न होने पर अंकू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगे। युवक के पानी में हाथ-पांव मारने पर नितेश उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया। लेकिन, उसे बचाने के चक्कर में वह भी डूबने लगा।

बताया जा रहा है कि दोनों को डूबता देख खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे अन्य युवा भाग खड़े हुए। महज कुछ युवकों ने दोनों को बचाने के लिए तुरंत स्थानीय ग्रामीणों को अवगत करवाया।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर तुरंत पुलिस, अग्निशमन विभाग को अवगत करवाया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों संग मिल कर लापता युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया।

स्थानीय युवकों जीत कुमार, राज कुमार और एक अन्य युवक ने दोपहर 12:30 के करीब कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद किया और उसे खड्ड के किनारे पर पहुंचाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा।

वहीं, दूसरे युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान अभी भी जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक नितेश चंबा कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है, जो भद्रम में क्वार्टर लेकर रहता है। जबकि, अंकू अपने पिता के साथ मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सीय परामर्श लेने के बाद अपने दोस्त नितेश के क्वार्टर में छोड़ उसके संग नहाने के लिए निकला था।

ये रहे उपस्थित 

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की मौत हो गई है। एक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि, दूसरे लापता युवक की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...