चम्बा में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की मांग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

काँगड़ा के लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भरद्वाज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह और सहकारी मन्त्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे चम्बा में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया की चम्बा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत सम्बेदंशील हैं और इस दृष्टि से इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बलों की उपस्थिति अनिवार्य है।

सांसद डॉक्टर राजीव भरद्वाज ने केन्द्रीय गृह और सहकारी मन्त्री अमित शाह से चुराह और चम्बा के सीमावर्ती क्षत्रों में तैनात स्पैशल पुलिस ऑफिसर्स का मानदेय बढ़ाने की मांग की और बताया की यह स्पैशल पुलिस ऑफिसर्स दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में कई सालों से देश की सेवा कर रहे हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है जिसकी बजह से ये लोग आर्थिक तंगी झेल रहे हैं।

उन्होंने बताया की सीमावर्ती राज्य जम्मू कश्मीर में कार्यरत स्पैशल पुलिस ऑफिसर्स को हिमाचल में तैनात स्पैशल पुलिस ऑफिसर्स से कहीं ज्यादा मानदेय मिलता है जबकि दोनों का कार्य क्षेत्र एक सा ही है। सांसद डॉक्टर राजीव भरद्वाज ने केन्द्रीय गृह और सहकारी मन्त्री अमित शाह को गर्मियों में काँगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा करने का अनुरोध किया जिसे केन्द्रीय गृह और सहकारी मन्त्री अमित शाह ने स्वीकार कर लिया।

केन्द्रीय गृह और सहकारी मन्त्री अमित शाह ने सांसद डॉक्टर राजीव भरद्वाज द्वारा उठाये गए मुद्दों पर सकारत्मक सहमति जताई और अधिकारियो को उचित कार्य बाई के निर्देश दिए। सांसद डॉक्टर राजीव भरद्वाज ने केन्द्रीय गृह और सहकारी मन्त्री श्री अमित शाह का धन्यबाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...