चम्बा पुलिस द्वारा 40 गाड़ियों को रेस्कू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

--Advertisement--

Image

बकलोह- भूषण गुरुंग

जिला चम्बा मे बारिश व हिमपात के कारण खज्जियार से डलहौजी मार्ग पर लगभग 40 गाड़ियां फंस गई थी जिन्हे जिला चम्बा पुलिस द्वारा रेस्क्‍्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया । बता दें कि डलहौज़ी के लक्कड़ मंडी में भी करीब एक से 2  इंच तक हिमपात हो जाने से सड़क में बर्फ जम गई थी। जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा पहले ही बर्फबारी होने के बारे में येलो अलर्ट जारी किया गया था जिसके चलते प्रशासन व पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।

दोपहर के समय होटल संचालकों को अपने गेस्ट को फौरन खजियार व डैनकुंद से वापस बुलाने की हिदायत पुलिस व प्रशासन द्वारा दी गई। वहीं पुलिस टीम को भी लक्कड़ मंडी से पर्यटक वाहनों को वापस डलहौजी रवाना करने के लिए भेज दिया गया था। शाम छह बजे तक करीब 70 से 80 पर्यटक वाहन वापस डलहौजी भेज दिए गए थे जबकि लक्कड़ मंडी में रुके हुए 20 से 25 अन्य पर्यटक वाहनों को भी वापस डलहौजी भेजा जा रहा था।

इस दौरान लक्कड़ी मंडी के पास सड़क किनारे खड़े एक पर्यटक वाहन बर्फ में स्किड हुए अन्य पर्यटक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पर्यटक वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में कोई नहीं था जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

डीएसपी डलहौज़ी विशाल कुमार ने कहा कि लक्कड़मंडी के पास ज्यादा बर्फवारी होने के कारण आहला से आगे सड़क में बहुत ज्यादा फिसलन है इस समय डलहौजी में जो भी पर्यटक हैं वह कृपया लक्कड़ मंडी रोड से होते हुए खजियार ना जाएं ।डलहौजी से खज्जियार रोड बहुत ज्यादा फिसलन वाला होने के कारण किसी भी गाड़ी को आहला से आगे जाने की अनुमति नही दी जा रही है ।

वहीँ जिला पुलिस ने लोगों से कहा है कि चम्बा जिला मौसम विभाग के पूर्वानुमानानुसार आगे भी कुछ दिनों तक मौसम का ऐसे ही रहने के आसार हैं या इससे भी ज्यादा खराब हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...