चम्बा – भूषण गूरूंग
मन में श्रद्धा का भाव लिए चुराह के शिव भक्तों ने 7 फुट ऊंचा व 300 किलोग्राम का शिवलिंग धनछो में स्थापित किया है। इस दौरान करीब 10 शिव भक्त मौजूद रहे।
2 दिन पूर्व शुक्रवार को भरमौर से शिवलिंग को उठाकर ले जाने का कार्य शुरू किया था। कई पड़ाव पार करने के बाद रविवार को शिव भक्तों ने धनछो में शिवलिंग को स्थापित करके रिकाॅर्ड कायम किया है।
इससे पूर्व कई दिनों तक संगमरमर के शिवलिंग को बनाने का कार्य शुरू किया गया था। इसे पहले भरमौर तक वाहन में लाया गया और फिर उसके बाद अब स्थापित कर दिया गया है।
इससे पूर्व भी शिव भक्त कई बार इस प्रकार से आस्था का परिचय दे चुके हैं। बीते वर्ष 2019 में भी पंजाब के होशियारपुर से आए शिव भक्तों की टोली ने 150 किलो वजनी व 31 फुट लंबा त्रिशूल मणिमहेश में स्थापित किया था।

