चम्बा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास ही दे सकेंगे सरकारी नौकरी की परीक्षा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चम्बा जिला के युवाओ के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब जिले के हजारों परीक्षार्थियों को सरकारी नौकरी की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए शिमला, हमीरपुर या धर्मशाला की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

राजकीय डिग्री कॉलेज चम्बा में जिले का पहला कम्प्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र (सीबीटी) स्थापित होने जा रहा है। इस केंद्र के बनने से अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीसीआरए) सहित अन्य सभी कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं जिला मुख्यालय में ही आयोजित की जा सकेंगी।

कमेटी ने किया निरीक्षण, उच्च शिक्षा निदेशालय को सौंपेगी रिपाेर्ट

शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन द्वारा गठित एक विशेष कमेटी ने परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज में उपलब्ध कम्प्यूटर लैब, हाई-स्पीड इंटरनैट सुविधा, बिजली बैकअप और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। हाल ही में कॉलेज को प्राप्त हुए 30 नए कम्प्यूटरों की भी जांच की गई। कमेटी जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को सौंपेगी।

सफर का दर्द होगा खत्म, खर्च भी बचेगा

वर्तमान में चम्बा में सीबीटी सैंटर न होने के कारण हजारों युवाओं को परीक्षा देने के लिए धर्मशाला, शिमला और हमीरपुर जैसे दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे न केवल आर्थिक बोझ पड़ता है, बल्कि लंबा सफर मानसिक थकान भी देता है। खासकर छात्राओं को अभिभावकों के साथ जाना पड़ता है, जिससे खर्च दोगुना हो जाता है। चम्बा में सैंटर बनने से स्थानीय स्तर पर ही पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ परीक्षा सुविधा मिलेगी।

क्या कहते हैं काॅलेज के प्राचार्य

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश राठौर ने बताया कि सीबीटी परीक्षा केंद्र के लिए भवन का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 30 कम्प्यूटर पहुंचे हैं, जबकि हमने कुल 100 कम्प्यूटरों की मांग विभाग से की है। आने वाले समय में चम्बा कॉलेज सीबीटी परीक्षाओं का मुख्य केंद्र बनेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...