चम्बा के तलवाड़ा में हादसा, तेल से भरे टैंकर से टकराई HRTC की वोल्वो बस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

दिल्ली से चम्बा आ रही शिमला के तारादेवी डिपो की वोल्वो बस की तलवाड़ा के पास तेल से भरे एक टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार एक लड़की को चोंटे आईं हैं। घटना के दौरान करीब 1 घंटे तक उक्त रोड पर वाहनों की आवाजाही थमी रही।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से चम्बा की तरफ आ रही बस सुबह 5 बजे जैसे ही तलवाड़ा के पास पहुंची तो एक मोड़ पर तेल से भरे टैंकर के साथ टकरा गई। हादसे के दौरान बस चालक की सीट के साथ पीछे वाले 3 शीशे भी टूट गए हैं।

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा वाहनों को साइड में करवाकर जाम खुलावाया।

बस में सवार यात्री पारुल जसरोटिया ने बताया कि हादसे के चलते लगभग 1 घंटे तक लोग परेशान हुए। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीछे से आ रही दिल्ली-डल्हौजी बस में सवारियों को बैठाया गया।

गनीमत रही कि तेल के टैंकर का पिछला हिस्सा बस से नहीं टकराया अन्यथा तेल निकलने से अगाजनी जैसा बड़ा हादसा हो सकता था। बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...