चंबा में ‘यार मेरा तितलियां बरगा

--Advertisement--

मिंजर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या अफसाना खान ने बांधा समां

चम्बा – भूषण गुरूंग 

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी कलाकार अफसाना खान के नाम रही। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायिका पूनम भारद्वाज, गगन सिंह व चंबा के राजेंद्र ठाकुर ने भी बेहतरीन गायकी से सांस्कृतिक संध्या में सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई।

मिंजर मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। मिंजर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी चंबा थाल भेंटकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या के प्राइम टाइम में अफसाना खान ने धोखेबाज, यार मेरा तितलियां बरगा, धक्का, कोई सा और की होया सरीखे गीत गाकर खूब समां बांधा। अफसाना खान ने बेहतरीन गायकी के जरिए जहां पंडाल में मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

हिमाचली लोकगायिका पूनम भारद्वाज ने परदेसिया गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद चुराही व लाहुली नाटी पर दर्शकों को खूब नचाया। पूनम भारद्वाज ने पाता पानोरा, पारलियां धारा, बंजारा आदि गीत गाए।

गगन सिंह ने देवा श्रीगणेशा से गुरु वंदन किया। इसके बाद आयां बो ललारिया, भेडां तेरियां आदि गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा गायक राजेंद्र ठाकुर ने छेल कंगना, जानी बिन पिए, पटवारी, झूठ बोलदा, ब्रह्मी आदि पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत रोशन एंड कंचन ने पारंपरिक मुसाधा गायन से की गई। तदोपरांत पारंपरिक कुंजडी मल्हार का गायन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 28 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 60 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी...

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...