चंबा के बनेरा के पास ऑल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त 3 लोगो की मौत

--Advertisement--

Image

अमृता चौधरी भटियात

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जोत मार्ग  मंगला के समीप भनेरा खड्ड में एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को दोपहर के वक्त हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शवों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां आगामी जांच की जा रही है।

हादसे में मृतकों की पहचान अतुल कुमार पुत्र मुंशीरा गांव निवासी हनानका डाकघर पियूहरा, मन्नु ठाकुर पुत्र देसराज निवासी गांव और डाकघर पियूहरा के रूप में हुई।  तीसरे मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र भाटिया निवासी पियुहरा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा जोत रोड के पास एक अल्टो गाड़ी नंबर एचपी 73 6374 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवक मंगला में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। सोमवार को दोपहर बाद वे अपने रिश्तेदार की गाड़ी लेकर मंगला से आगे घूमने के लिए निकले। लेकिन भनेरा के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी खड्ड में जा गिरी।

एसपी चंबा अरूल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मुकदमा पंजीकृत कर के आगे की कार्यवाही की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...