चंबा की महारानी रानी सुनेएना की याद में मनाया जाने वाला सुहीमांता का मेला आज से शुरू

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हर साल की भांति इस वर्ष भी रानी सुनेयना की याद में सुहीमांता का मेला आज से शुरू हो रहा है। यह मेला चैत्र नवरात्रों के मध्यांतर ही आता है और यह मेला तीन दिनों तक चलता है।

बताते चले कि चंबा के राजा साहिल वर्मन ने जब चंबा की रियासत को बसाया था चंबा में पानी की कमी बहुत थी। एक दिन राजा को स्वपन आया जिसमे मां शक्ति ने बताया आपकी प्रजा को पानी तभी मिल सकता है जब राज परिवार से किसी एक व्यक्ति की बलि दी जाएगी ऐसा सुनकर राजा साहिल वर्मन उदास रहने लगा।

इस बीच यहां के लोगों ने चंबा से प्लाएंन करना शुरू कर दिया था। ऐसा देखकर राजा और भी बेहद परेशान रहने लगा रानी ने जब उनकी इस उदासी का कारण पूछा तो राजा ने सारी वारदात अपनी रानी सुनेना को बताई।

तो रानी सुनैना ने सोचा की अगर राज परिवार से अगर राजा की बलि दी जाती है तो राज सिहासन को कोन संभालेगा,और अगर बेटे की बलि दी जाती है तो आगे राजवंश कैसे चलेगा तो उन्होंने अपनी ही बलि देने का फैसला लिया।

आज के ही दिन रानी सुनैना को मलुला नामक स्थान पर जिंदा ही दफना दिया गया और रानी सुनैना की याद में यह मेला हर साल चैत्र महीने में आज के ही दिन शुरू होता है और यह मेला तीन दिनों तक चलता है।

आपको बता दे कि यह मेला केवल महिलाओं के लिए ही बनाया गया है और खासकर महिलाए ही मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करती हुई पाई जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

80 की उम्र में नया हुनर, पोते-पोतियों के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स बनाना सीख रहे बुजुर्ग

हिमखबर डेस्क  उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आरामदायक...

आरट्रैक की विदुर वक्ता से अभेद्य बनेगी भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर में हो चुका परीक्षण

हिमखबर डेस्क  सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की विदुर वक्ता पहल...

एआई कोर्स के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि॰...