चंडीगढ़ में हादसाः हिमाचली युवती की मौत, सहेलियां घायल, खालसा कॉलेज में पढ़ती थी अंजलि
हिमखबर डेस्क
चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की युवती की हादसे में मौत हो गई। युवती की सहेलियां हादसे में घायल हुई है। वहीं, पुलिस ने चालक को डिटेन कर लिया है। फिलहाल, घटना के कारणों का जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-8 और आठ के डिवाईडिंग रोड पर यह घटना हुई। बुधवार सुबह जब लड़कियां ऑटो में सवार होकर जा रही थी तो हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे। इसमें चार लड़कियां सेक्टर- 26 के खालसा कॉलेज की स्टूडेंट थीं।
एक महिला और एक ऑटो चालक सवार सहित कुल छह सवार थे। इस दौरान में चंबा की रहने वाली 21 साल की अंजली नाम की स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़कियों को सेक्टर 16 के अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक भी काफी गंभीर है, जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को काबू कर लिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।
बताया जा रहा है कि अंजलि नया गांव में रहती थी और बुधवार को वह कॉलेज जा रही थी। घटना में उसकी मोके पर मौत हो गई और उसकी सहेलियों का इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

