चंडीगढ़ बनाना छोड़िए, जनाब बद्दी की साफ सफाई पर ही रख ले ध्यान

--Advertisement--

पूर्व में आपने लगाएं थे पार्षदों और अध्यक्ष पर आरोप, अब आप कोंन सा मार रहे है सफाई करवाने वाला तीर, यह मीडिया का नही जनता का है आरोप। 

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी में सफाई व्यवस्था को लेकर जहां बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं और चंडीगढ़ बनाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन आप इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं कि इन दावों और चंडीगढ़ बनाने वाले सपनों पर किस तरह पानी फिर रहा है।

बद्दी की सड़कों से लेकर बद्दी की हर गली मोहल्ले और कुछ ऐसी सोसाइटी भी हैं, जिनमें गंदा पानी बह रहा है और जगह-जगह की फैली गंदगी अधिकारियों और आम जनता और वीआईपी के साथ साथ चाहे बीजेपी के नेता हो चाहे कांग्रेस के नेता हो जब बद्दी आते हैं तो गंदगी ही सबसे पहले उनका स्वागत करती हुई नजर आती है।

जहां नगर परिषद बद्दी के वर्तमान के पार्षद, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष ने बद्दी नगर परिषद के पूर्व में रहे पार्षद उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पर बद्दी में सफाई व्यवस्था न रखने के आरोप लगाते थे, तो आज बद्दी की आम जनता अब बोल रही है कि आज उनसे ज्यादा तो आपका बुरा हाल है और अब आप भी बद्दी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में असफल नजर क्यों आने लगे है।

जनता का कहना है की बद्दी का प्रशासन बात को दरकिनार करने मै है माहीर है। हर बार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर अधिकारी पल्ला जाडते हैं। यह सच तब हुआ जब पत्रकारों ने अध्यक्ष को फोन किया तो जैसा मीडिया को लोगों ने बताया वैसा ही पाया और नगर परिषद के अध्यक्ष ने आईपीएच का पानी कहकर पल्ला झाड़ा।

क्या बोले बद्दी नगर परिषद के अध्यक्ष

वही जब इस व्यवस्था को लेकर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना था कि यह नगर परिषद का कार्य नहीं बल्कि जल विभाग का है।

विडंबना तो देखिए जब पत्रकारों ने सफाई का सवाल पूछा तो आईपीएच के ऊपर बात फेंक कर पल्ला झाड़ दिया। अब जनाब को कौन बताए की बह रहा पानी आईपीएच का कार्य होगा लेकिन क्षेत्र में सफाई रखना तो नगर परिषद का कार्य है। बद्दी को चंडीगढ़ बनाने का सपना अब टूटते हुए नजर आ रहा है। यह हम नहीं आम जनता बता रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...