चंगर क्षेत्र में राम नाम का गुणगान, लपियाना में गायक राज जैरी ने राम भजनों से समां बाँधा

--Advertisement--

चंगर क्षेत्र में राम नाम का गुणगान, लपियाना में गायक राज जैरी ने राम भजनों से समां बाँधा।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के थ आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र में कई जगहों पर भजन कीर्तन व भंडारों का आयोजन किया गया ।

जिसमें सीता राम मंदिर लंज में आज स्वयंसेवक संघ के लंज खंड के संचालक रणजीत शर्मा के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें राम परिवार की सुंदर झांकियां निकाली गई।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया व युवाओं ने बढ़चढ़ कर शोभा यात्रा में भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल वनाने में व्यापार मंडल लंज, दशहरा व रामलीला कमेटी के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला। वहीं मनेई के भरूपलाहड़ में शिव मंदिर में महिलाओं द्वारा राम भजनों का गुणगान किया गया साथ ही एलईडी द्वारा राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा व राम लल्ला के दिव्य दर्शन किए।

वहीं भंडारे का आयोजन भी किया गया‌। जिसमें सैंकड़ों राम भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं राम मंदिर लपियाना में हवन यज्ञ काके साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ ही प्रसिद्ध गायक राज जैरी ने राम भजनों पर महिलाएं आने आप को नृत्य कण्व से नहीं रोक पाई।

गायक राज जैरी ने एकाएक राम भजनों से समां बाँधा। वहीं हनुमान मंदिर हारचकियाँ ,दुराना व नढोली में भी राम भक्तों द्वारा शोभयात्रा निकाली गई साथ ही भजनों व हनुमान चालीसा का गुणगान किया गया। आज चंगर क्षेत्र में हर गांव मोहल्ले में राम नाम गुंजायमान हो रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...