
काँगड़ा- राजीव जस्वाल
घुरकड़ी पंचायत में जमीन पर कब्जा करने पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रीतम ठाकुर समेत 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जमीन कब्जाने की कोशिश में प्रयोग में लाई गई जेसीबी व तीन टिप्परों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण ने इस बाबत पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घुरकड़ी निवासी अमितेश शाह की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह जानने में जुट गई है कि जमीन का असली मालिक कौन है। उन्होंने बताया कि विवादित जमीन का मालिक कोई भी हो, लेकिन कब्जा करने का तरीका गलत है और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
