धरवाला क्षेत्र के किलोड़ में एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकी (27) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव बनेड डाकघर किलोड़ धरवाला के तौर पर की गई है।
चम्बा – भूषण गुरुंग
धरवाला क्षेत्र के किलोड़ में एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकी (27) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव बनेड डाकघर किलोड़ धरवाला के तौर पर की गई है।
बताया जा रहा है कि महिला घासनी में घास काट रही थी, जिस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और व काफी गहरी खाई में गिर गई।
महिला के गिरने पर उसके साथ घास काट रही महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तथा खुद राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।
घायल महिला को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।