घायलों को अस्पताल ले जा रही बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत दो घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

चंबा- भरमौर एन. एच. मार्ग पर गैहरा के समीप बोलेरो रावी में गिर गई। जिसमें सवार 4 लोगों में 2 की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हुए है।

घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है।मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।

जानकारी के अनुसार एक बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी-01एस -1692 भरमौर से चंबा की तरफ आ रही थी तो बत्ते दी हट्टी नामक स्थान पर एक घायल बाइक चालक को चंबा अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने उक्त बोलेरो को रोका।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भरमौर से एक बाइक चंबा की तरफ जा रही थी। जिसे बनीखेत निवासी गृहरक्षक जवान राज कुमार निवासी बनीखेत जो कि खड़ामुख अग्निशमन केंद्र में कार्यरत था।

आज ही छुट्टी लेकर अपने घर को बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह बत्ते दी हट्टी के पास पहुंचा तो बाइक पर पहाड़ से पत्थर आ गिरा जिसकी चपेट में आकर उक्त बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बाइक चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाने का लिए लोगों ने बोलेरो चालक से आग्रह किया। तो बोलेरो चालक व उसमें सवार 1 अन्य व्यक्ति ने घायल बाइक चालक व एक अन्य व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बिठा लिया।

यह गाड़ी जब घायल बाइक चालक को चंबा ला रही थी तो गैहरा (छो) के पास उक्त बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे रावी नदी में जा गिरी।

इस दुर्घटना में दलीप पुत्र चेतराम निवासी गांव पनेश जिला शिमला व राज कुमार निवासी बनीखेत की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान परवेश शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा निवासी ढल्ली शिमला व फौजा राम निवासी गांव सिंधुआ जिला चंबा के रूप में की गई है।

घटना स्थल पर मौजूद डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रावी में गिरी गाड़ी में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है। दुर्घटना के कारणों को पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...