घर में चोरी के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ज्वालाजी, आशीष कुमार

ज्वालामुखी के तहत गांव भाटी में एक स्थानीय निवासी के घर चोरी का मामला सामने आया है। घर की खिड़की की ग्रिल व कमरे में अलमीर के लॅाकर टूटे पाए गए हैं। चोरी की शिकायत गांव की ही एक स्थानीय महिला ने पुलिस को दी।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हालांकि चोरी किए हुए सामान की कीमत का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को दी शिकायत में स्थानीय निवासी मंजू ने बताया कि उनके पड़ोसी जीवन कुमार अपने बच्चों से मिलने चंडीगढ गए हुए थे। इतना ही नहीं वे अपने मकान की देखभाल के लिए उन्हें बोलकर गए था।

इस दौरान शनिवार रात को कुछ अनजान लोगों ने उनके पड़ोसी के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच जब उन्होंने घर में प्रवेश कर देखा तो मकान की खिड़की की ग्रिल व अंदर कमरे में अलमीरा के लॅाकर टूटे हुए थे।

वहीं, एसएचओ ज्वालामुखी जीत सिंह ने इस मामले की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनसे पुछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...