काँगड़ा :खेतों में काम कर रही महिला आई बारिश के तेज बहाव पानी में

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिले के मांझी खड्ड में आज सुबह ही पयूंगला देवी पत्नी प्रताप चंद निवासी जमानाबाद अपने खेतों में धान की रोपाई करने गई थी। जिसके पीछे उसका बेटा ओर बहु भी खेतों में काम करने निकल गए, लेकिन जब महिला अपने खेतों में काम कर रही थी तभी मांझी खड्ड में तेज बहाव से पानी आ गया। उसके तमाम खेत बह गए। लेकिन उसने बड़ी सुझबूझ के साथ काम लिया और पेड़ पर चढ़ गई।

महिला लगातार दो घंटे पेड़ से चिपक कर बैठी रही। यह सब देखकर बहू-बेटे ने अपने गांव के लोगों को फोन किया पर खुद वहीं पर खड़े रहे। थोड़े ही समय में गांव के लोग डोन्डू नाला को लांघकर जिसका बहाव बहुत तेज था उसे पार करके मांझी खड्ड के पास पहुंचे तो देखा कि उसका बेटा ओर बहु एक तरफ खड़े हैं और पयूंगला देवी पेड़ पर चढ़ कर चिपक कर बैठी है।

काफी देर इंतजार करने के बाद लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, पर महिला काफी सदमे में थी। उसका बेटा और बहु भी सुरक्षित थे। इसके अलावा समीरपुर निवासी जगी जो कि ग्रीनहाउस में फंसा था उसे भी लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। समीरपुर के लोगों की गऊशाला में फंसे पशुओं को भी परिवार ने लोगो के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...