घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी व भाई से मारपीट, मामला दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

न्यू शिमला में एक युवती ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने और छोटे भाई से मारपीट व माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

युवती की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार न्यू शिमला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त को हरप्रीत नामक एक शख्स जो पहले से उसे जानता था, उसके घर आया और उसके भाई के साथ मारपीट की।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की है। इस बीच शोर मचाने पर पड़ोसी व परिजनों को वहां से वापस भेज दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 20 अगस्त को भी आरोपी ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़खानी की। न्यू शिमला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 332सी, 74ए 78 व 351/3 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...