
परागपुर- आशीष कुमार
जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थाना रक्कड़ के अन्तर्गत पड़ते गांव व डाकघर अलोह, तहसील रक्कड़ में एक 43 वर्षीय महिला के घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला चार पांच सालों से मानसिक तनाब में चली हुई थी।। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज टांडा से चला हुआ था ।
मृतक की बेटी के अनुसार वो दोपहर तक माँ के साथ ही थी जब वह कुछ काम से बाहर गयी हुई थी जब बो 1 बजे के करीब घर आई तो उसने देखा कि मृतक उल्टियां कर रही है ।
पुलिस जानकारी के अनुसार परिजन उपचार हेतु उसे बंगाणा स्थित अस्पताल में ले गए जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उक्त महिला की नाजुक हालत को देखते हुए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
लेकिन रास्ते में उस महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान मीनाक्षी(43) पत्नी विजय कुमार निवासी गांव व डाकघर अलोह तहसील रक्कड़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के मायका पक्ष वालो के भी व्यान कलमबद्ध किये है तो उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नही किया है ।।
पुलिस ने 174 सी आर पी सी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि रक्कड़ थाना प्रभारी चिरंजी लाल ने की है ।।
