घर जाते व्यक्ति पर हमला कर दिया लहुलुहान, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या 

बल्ह क्षेत्र की ग्राम सरधवार पंचायत के घोड़ में घर जाते व्यक्ति पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। ग्राम पंचायत दूसरा ख़ाबू के भाजपा नेता दमोदर दास पुत्र दौलत राम जब शाम को 7:30 बजे के करीब रिवालसर से अपने घर जा रहा था तो घोड़ के पास उसकी गाड़ी को हुक्म चंद पुत्र सन्त राम चौकी चन्द्राहन ने पानी की बोतल न देने पर उस पर लात मुक्कों से हमला कर दमोदर वर्मा को लहूलुहान कर दिया ।

दमोदर दास ने बताया कि बीच सड़क पर घोड़ के पास एक विहारी मजदूर शराब के नशे में बीच सड़क पर धुत पड़ा था । जिसे पानी पिलाने के चक्कर मे हुक्म चंद ने दमोदर की गाड़ी को रोककर पानी मांगा उस पर जब दमोदर ने गाडी में पानी न होने की बात कही तो हुक्म चंद ने बदतमीजी करने के साथ पहले उसकी गाड़ी को तोड़ा और उसे लात घुसो से बुरी तरह पीटा ।

रिवालसर पुलिस थाना ने दमोदर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मुख्य आरक्सी गुलाब सिंह ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन कर आरोपित व्यति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...