
मंडी – नरेश कुमार
घटासनी के जालपा मंदिर में शरारती तत्वों ने देवी की मूर्ति से सोने की बाली चुराने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार जालपा मंदिर में देवी की मूर्ति को भी नीचे गिरा दिया गया था। पुजारी द्वारा यह दृश्य देखे जाने के बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर डटी रही और मामले की छानबीन करती रही। हालांकि पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया लेकिन पुख्ता सूचना के अनुसार मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व घटासनी के सरी मंदिर में भी चोरी हो चुकी है, इसके साथ ही गम्मा के शनि मंदिर में भी बार-बार चोरी होने का समाचार है लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
क्षेत्र के मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों की वारदात से क्षेत्र वासियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। समय रहते यदि जोगिंद्रनगर पुलिस कदम उठाती तो लोगों की आस्था को ठेस ना पहुंचती। अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि एक के बाद एक मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।
घटना की जानकारी उस समय प्राप्त हुई जब घटासनी मंदिर के पुजारी प्यार चन्द व लोगों ने माता की माता की मूर्ति से सोने की बाली गायब देखी। जगदा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मौके पर बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर जमवाल व स्थानीय जनता और पुलिस मौजूद रही। एमपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
