ग्लोबल हॉस्पिटल ने झूठी खबरों का किया खंडन, आरोपों को बताया निराधार, नहीं हुई कोई FIR

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बच्चे के अंडकोष निकालने के मामले में चली झूठी खबरों और आरोपों का ग्लोबल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने खंडन करते हुए आरोपों को निराधार बताया है। अस्पताल के सीईओ परवीर गोयल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया के अस्पताल की छवि को खराब करने के लिए एकतरफा निराधार खबर चलाई गई और अस्पताल प्रवंधन का पक्ष भी खबर में नहीं है।

उन्होंने बताया के 12 साल के बच्चे का हरनिया का ऑपरेशन ग्लोबल अस्पताल ने सफलता पूर्व किया। बच्चे के एक अंडकोष पहले की सिकुड़ रहा था, जो कि हरनिया की बीमारी से एक अलग दिक्कत थी। जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर कहना शुरू कर दिया के बच्चे का एक अंडकोष ही नहीं है।

इस बाबत उन्होंने पीजीआई में जांच करवाई जिसकी रिपोर्ट में साफ बताया गया है के अंडकोष सिकुड़ रहा है। इस बाबत एसएमओ बद्दी ने भी जांच की और बच्चे को परिजनों को बताया के अंडकोष वहीं है और एमआरआई करवाएं जिससे उनकी शंका का समाधान हो जाएगा।

सीईओ परवीर गोयल ने बताया के इस मामले को लेकर उन्हें बद्दी से एक पत्रकार का फोन आया और उस ने कहा के वह खबर चला रहा है अगर वह बाहर बाहर सेटिंग करते हैं तो उनके अस्पताल की इज्जत बच जाएगी। इस बात पत्रकार ने मार्केटिंग हैड और उन्हें 2-3 बार फोन करके अस्पताल की छवि खराब करने की धमकी दी।

वहीं ख़बरों में यह भी कहा गया के अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अस्पताल प्रशासन ने जब डीएडपी बद्दी नवदीप सिंह से बात की तो उन्होंने मीडिया को कोई स्टेटमेंट नहीं दिया और न ही अभी तक कोई मामला दर्ज हुआ है। शिकायत आई है लेकिन एसएमओ व नालागढ़ स्वस्थ विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई करवाई करेगी।

जिसके बाद ग्लोबल अस्पताल प्रशासन ने पत्रकार के खिलाफ एक शिकायत पुलिस विभाग सौंपकर कारवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा के पत्रकार ने उन्हें धमकाया और डिमांड करते हुए अस्पताल की छवि को धूमिल किया जिस पर करवाई होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...