
भटियात- अनिल संबियाल
आज जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार के निर्देशानुसार भटियात ब्लॉक की नेहरू युवा केंद्र संगठन की राष्ट्रीय स्वयंसेवी अनीता देवी की अगुवाई में ग्राम पंचायत कमलाडी में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 करवाया गया। जिसमें गांव के लोग भी मौजूद रहे।
विवेक कुमार ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत रैलियां निकाली जाएंगी और करोना के तनाव से लोगों को निकाला जाएगा। युवा वर्ग में बडती हुई नशे की प्रवृति रोकी जाएगी और युवा वर्ग का खेल में रुझान बढाया जाएगा।
इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति शपथ भी लोगों ने ग्रहण की। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियां आगे भी होती रहेंगी।
