चुवाड़ी – अनिल संबियाल
उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी की ग्राम पंचायत अवांह के उपप्रधान सहित चार वार्ड सदस्यों ने एसडीएम भटियात को सामूहिक त्यागपत्र सौंपा।
उपप्रधान नरेश कुमार वार्ड सदस्य छबालू अनुराधा देवी, वार्ड सदस्य बैंसका विमला देवी, वार्ड सदस्य पडी चंद्रमोहन, वार्ड सदस्य हुनेरा आरती देवी ने आरोप लगाया है कि पति प्रधान उनके हर काम में दखलंदाजी करता है।
वार्ड सदस्य या उपप्रधान पंचायत के या वार्ड विकास कार्यों का जो पैसा वितआयोग से आया है वह भी हमें नहीं दिया गया है। जब हम सभी वार्ड सदस्यों ने इस बात का विरोध किया तो प्रधान ममता देवी ने कहा कि मुझे पंचायतीराज राज के बारे में कोई जानकारी नहीं है और पंचायत में जो कार्य होगें वह मेरे पति की सहमति के बिना नहीं होगें।
उपप्रधान नरेश कुमार ने बताया कि जब पंचायत के किसी कार्य का एसटीमेट बनाते हैं तो प्रधान का पति योगेंद्र कुमार पंचायती राज के कर्मचारियों को फोन के माध्यम से धमकता है और वह कर्मचारी कहते है कि आपके काम के लिए पति प्रधान ने मनाह किया है।
पहले पति प्रधान की सहमति लेके आओ तब आपके काम किए जाएँगे। इस सभी से तंग आकर आज हमने यह सामूहिक त्यागपत्र का फैसला लिया है।
पंचायत प्रधान ममता देवी के बोल
जब इस संदर्भ में अवांह पंचायत की प्रधान ममता देवी से इस मामले की जानकारी ली तो उन्होंन बताया कि मुझ पर और मेरे पति पर लगाए गए आरोप निराधार है। पंचायत के विकास कार्यों में कभी किसी प्रकार की कोई अड़चन नही डाली है।पंचायत में विकास कार्यों के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

