ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेंगी बेहतर दूरसंचार सुविधा, IIT मंडी ने किया कॉपरेटिव स्पेक्ट्रम सेंसर विकसित

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने वायरलेस संचार के भावी उपयोगों में स्पेक्ट्रम की कमी दूर करने की तकनीक विकसित करने में सफलता हासिल की है।

शोधकर्ताओं ने कॉपरेटिव स्पेक्ट्रम सेंसर (सीएसआर) का विकास किया है जो 5जी और 6जी वायरलेस संचार की आने वाली तकनीकों में स्पेक्ट्रल क्षमता बढ़ाएगा। जिससे देश के दूरदराज और गांव-देहात में भी दूरसंचार की बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने में भी मदद मिलेगी।

शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कोडिंग तैयार की है जिसे विभिन्न दूरसंचार माध्यमों से इस्तेमाल न होने वाले अन यूज्ड स्पेक्ट्रम सेंसर को दूसरे स्थान पर डाइवर्ट किया जाएगा।

जिससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्पेक्ट्रम सेंसर की कमी दूर होगी। वहीं विकसित कॉपरेटिव स्पेक्ट्रम सेंसर वायरलेस संचार के उपयोगों में डेटा संचार की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए रेडियोफ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के दोबारा उपयोग की क्षमता को बढ़ाएगा।

शोध कार्य के निष्कर्ष हाल ही में आईईईई ट्रांजैक्शन ऑन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य आईईईई जर्नल जैसे आईईईई ट्रांजेक्शन ऑन वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन (वीएलएसआई) सिस्टम और आईईईई ट्रांजैक्शन ऑन सर्किट्स एंड सिस्टम्स में प्रकाशित किए गए हैं।

इस शोध में डॉ. राहुल श्रेष्ठ, सहायक प्रोफेसर कंप्यूटिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्कूल आईआईटी मंडी और स्कॉलर पीएच.डी. रोहित बी चौरसिया शामिल हैं।

डॉ राहुल श्रेष्ठ ने बताया कि उनकी टीम ने कॉपरेटिव स्पेक्ट्रम सेंसिंग के लिए आसान एल्गोरिदम पेश किया है। इसमें कम्प्यूटेशन की जटिलता कम है और फिर सीएसआर व उनके सब मॉड्यूल के लिए कई नए हार्डवेयर-आर्किटेक्चर भी विकसित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...