ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने स्वां खड्ड में दी दबिश, पोकलेन छोड़ भागा ड्राइवर

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

थाना देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरोह में स्वां खडड में देर रात अवैध खनन कर रही पोकलेन को पुलिस ने मौके पर अवैध खनन करते हुए कब्जे में लेकर एक लाख रूपये जुर्माना वसूल किया है। करीब 10 से 15 फुट तक स्वां खडड को खोद दिया गया है। स्वां खडड में हो रहे इस अवैध खनन की सूचना ग्रामीणों ने संसारपुर टैरस पुलिस को दी।

ग्राम पंचायत अमरोह के प्रधान तरसेम लाल व उपप्रधान राजकुमार ने बताया कि समस्त अमरोह ग्रामवासी स्वां खडड में हो रहे अवैध खनन से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि स्वां खडड में जिस तरह अवैध खनन हो रहा है उससे 62 करोड़ से बने अमरोह पुल को खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि यहां एक पेयजल योजना भी है जो अवैध खनन की वजह से बरसातों में स्वां खडड में डूब सकती है।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध खनन पर कार्यवाही जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...