ग्राउंड पास किए युवाओ का टेस्ट लेकर अग्नि पथ योजना को रदद् करके युवाओ को आर्मी में स्थायी नोकरी दे सरकार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस युवा नेता जिला कांग्रेस मीडिया कॉर्डिनेटर एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने धार कंडी क्षेत्र की कुठारना पंचायत के नोहली गाँव मे जन जागरण अभियान के तहत जनता से संपर्क किया और जनता का दुःख दर्द सुना।

इस मौके पर जनता ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि नोहली गाँव की जनता आज भी सड़क पानी स्वास्थ्य सुविधाओं से बंचित है। जो विकास कार्य धार कंडी क्षेत्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने करवाये थे, आज बही पर रुके पड़े है।

धार कंडी क्षेत्र की जनता का कहना है कि भाजपा सरकार को पांच साल पूरे होने पर है लेकिन पांच बर्षो में धार कंडी क्षेत्र की जनता की अनदेखी हुई है।

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के अंदर कांग्रेस पार्टी का विधायक ओर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही धार कंडी क्षेत्र की सड़क,पानी,बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से बहाल किया जाएगा।

जिससे जनता अपने आप पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और शाहपुर में कांग्रेस का विधायक बनाने पर पछतावा नही बल्कि शाहपुर हल्के की जनता अपने आप पर गर्व महसूस करेंगी।क्योंकि जनता को मूलभूत सुविधाओ की सुबिधा देना भाजपा सरकार पूरे शाहपुर हल्के में नाकाम रही है।

बाकी की योजनाओं की तो बात ही छोड़ ही दो। जो पूर्व की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यो को छोड़ा था आज बो कार्य ठप पड़े है। धार कंडी क्षेत्र को पर्यटक की दृष्टि से भी संवारा जाएगा जिससे युवाओ को रोजगार प्राप्त हो।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को महँगाई, विरोजगारी, ओर अत्याचारों के सिबाये कुछ नही दे पाई है। उन्होंने कहा कि विरोजगार युवाओ ने वर्ष 2021 में उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए ग्राउंड उत्तीर्ण किया था । लेकिन उसके बाद आज दिन तक लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है।

अब सरकार ने पुरानी भर्तियों को रद्द कर अग्निपथ स्कीम के तहत भर्तियां करने का निर्णय लि है जोकि युवाओं के साथ अन्याय है।

केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया है, जिसमें सेना में भर्ती चार साल के लिए करने के नियम हैं। चार साल बाद 75 फीसदी युवाओं को रिटायरमेंट व एक मुश्त राशि देकर सेना की सेवाओं से अलग कर दिया जाएगा।

युवाओ के साथ अन्याय न हो जिस पर ग्राउंड पास किये युवाओ का टेस्ट लिया जाए और अग्नि पथ योजना को रदद् करके युवाओ को आर्मी में स्थायी नोकरी देने की कृपा करें।

विरोजगार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही कर सकती लेकिन प्रदेश सरकार जे इशारे पर युवाओ के भविष्य को उजाड़ा जा रहा है।

जिन मांगो को लेकर युवा अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे थे उनकी अबाज़ को पुलिस के सहारे प्रदेश सरकार ने अरेस्ट करवा कर दबाने की कोशिश की।

पठानिया ने कहा कि युवाओ के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिला जर खड़ी है और जब भी प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तुरंत पुलिस के बनाये हुए विरोजगार युवाओ पर केस बहाल किये जायेंगे।ओर भाजपा एजेंट अधिकारियों पर भी कार्यबाही की जाएगी।

पठानिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ई०डी०,केसी०बी०आ०ई० का दुरुपयोग करने पर आरोप लगाया ओर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जबरन केस बना कर उनकी छवि को खराब करने में लगी है।

केवल सिंह पठानिया ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ईडी ,सीबीआई का दुरुपयोग करने पर भाजपा की केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। ओर कड़े शब्दों से निंदा की।

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर कर विपक्ष को दबाना चाहती है।पठानिया ने कहा कि ED ने सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, मोतीलाल वोरा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और ED ने शुरुआती जांच में पाया कि इस मामले में कोई केस बनता ही नहीं है।

लिहाजा मामले को बंद कर दिया और ये साल था- 2015 यानि मोदी सरकार के समय।फिर केंद्र सरकार के इशारे पर 2018-19 में ED ने इस मामले को फिर खोला ।

केंद्र की सरकार अपनी बढ़ती महँगाई,बढ़ती विरोजगारी, बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार, पेंशनरों के हक की अबाज़ को दबाने के लिए और जनता के मुद्दों से ध्यान भटका कर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।

जो 2015 में ईडी बिभाग ने ही नेशनल हेराल्ड को लेकर केस न बनने की बात कह कर केस को खत्म कर दिया था।लेकिन आज फिर राजनीतिक फायदे के लिए केंद्र की भाजपा सरकार नेशनल हेराल्ड के केस पर गांधी परिवार की छवि को खराब करके जनता की झूठी लोकप्रियता हासिल करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरे देश मे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और गांधी के साथ खड़ी है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति,हरनाम सिंह वार्ड पंच सदस्य ,शुभ कर्ण,पूर्व वार्ड पंच सदस्य निर्मला देवी,आदि गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...