गौमाता को दर दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ने आए 2 लोगों को ग्रामीणों ने दबौचा

--Advertisement--

परगोड़/शाहपुर – अमित शर्मा

कितना बदल गया इंसान, जिस गाय का पिया दूध, अब उस गाय को दर दर की ठोकरें खाने छोड़ने पर उतारू हो गया इंसान, जी हां मामला शाहपुर उपमण्डल के तहत पंचायत परगोड़ का है जहां पिछले कल देर रात एक दो व्यक्ति गाय को छोड़ते हुए पकड़े गए।

जानकारी के मुताबिक दो व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर रात करीबन साढ़े बारह बजे अपनी गाय को ट्राला नंबर एचपी 40 ई 1822 से जैसे ही ठेहड़ में उतार रहा था कि स्थानीय लोगों हरदेव सिंह, जसपाल सिंह ने देखा व लोगों को एकत्रित किया व ट्राला चालक व गाय के मालिक को धर दबौचा।

पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज के बोल

वहीं इस बारे में पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज से बात हुई तो उन्होंने बताया कि एक गोवंश को छोड़ने आए डिबबर व भरूपलाहड़ निवासी दो लोगों के पकड़े जाने की सूचना मिली व दोनों पंचायत में सुबह बुलाया गया था व पुलिस में भी शिकायत दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस तरह अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ना गैर कानूनी है। इसलिए पंचायत अपने स्तर पर भी कार्यवाही करेगी व जल्द ही दोनों आरोपियों को समन निकाल कर 10-10 बेसहारा गोवंश टोकन सहित उक्त आरोपियों के घर बांधे जाएंगे। जिस पर पंचायत के लोगों ने भी सहमति जताई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...