गौतम गर्ल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

आज दिनाक 22/08/2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी, डॉ आर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़े के अंतर्गत ज़िला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन गौतम गर्ल कॉलेज में किया गया। जिस की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा द्वारा की गई।

इस मौके पर भाषण, पोस्टर , मेहंदी व रंगोली जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। जिनमें छात्रों ने एड्स, नशे आदि से सम्बन्धी जानकारियाँ अपनी -2 स्पर्धा के माध्यम से प्रस्तुत की।

  • भाषण प्रतियोगिता में सौरव धीमान को प्रथम, मोहित शर्मा को द्वितीय व शगुन को तृतीय पुरस्कार मिला।
  • पोस्टर मेकिंग में अंकिता व दरबिका को प्रथम, अमन शर्मा तथा कार्तिक को द्वितीय व अर्पित और आरती को तृतीय पुरस्कार मिला।
  • रंगोली प्रतियोगिता में दीक्षा ग्रुप को प्रथम, अंजलि ठाकुर ग्रुप को द्वितीय व दिव्या ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
  • मेहंदी प्रतियोगिता में शिल्पा को प्रथम, शिवानी को द्वितीय व गरिमा को तृतीय पुरस्कार मिला।

 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा द्वारा एच् आई बी एड्स, नशे,युवाओ की समस्याओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी !

उन्होंने कहा की युवा देश भविष्य है, युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए, उन्हें अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे, अच्छी नींद लें।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक जगदीश गौतम, संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. विजय शर्मा , स्वास्थ्य विभाग से बी० सी० सी०समन्यक, सलोचना, बंदना, कंचन तथा कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...